प्रयागराज

Prayagraj: नाव पर खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, फिर यह हुआ ये, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 08:06 PM IST

Prayagraj: नाव पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान पैर फिसलने से युवक यमुना नदी में गिर गया। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से ढूंढकर निकाला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Image

प्रयागराज नाव पर खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, डूबने से युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था 20 वर्षीय युवक
  • अचानक पैर फिसला तो नदी में गिर कर डूब गया युवक
  • गोताखोरों ने मृतक का शव पानी से बाहर निकाला


Prayagraj: प्रयागराज जनपद के नैनी इलाके में नाव पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान पैर फिसलने से युवक यमुना नदी में गिर गया। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से ढूंढकर निकाला।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भिजवाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मोर्चरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन जोर- जोर से विलाप करने लगे। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय मृतक बुधवार की दोपहर को करीब एक बजे अपने भतीजे के साथ अरेल घाट पर नहाने के लिए गया था। इस बीच नाव पर सवार होकर अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया व वह नदी में गिर गया। युवक की गहरे पानी में जाने के चलते डूबने से मौत हो गई।

सेल्फी लेना पड़ गया भारी

नैनी थाना पुलिस के मुताबिक आनंद नगर मोहल्ले में रहने वाला मार्तंड प्रताप सिंह मूलरूप से मिर्जापुर जनपद के लालगंज का रहने वाला है। बुधवार दोपहर को वह अपने भतीजे राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ नहाने के लिए यमुना किनारे अरेल घाट पर गया। इस बीच दोनों अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान अचानक मार्तंड का पैर फिसल गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया व डूब गया।

गोताखोरों ने ढूंढा मृतक का शव

पुलिस के मुताबिक युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर गई व सारी जानकारी जुटाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि, युवक को बचाने का प्रयास किया मगर वह इससे पहले ही गहरे पानी में चला गया व आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया। पानी में उतरे गोताखोरों ने काफी देर बाद युवक का शव नदी के गहरे पानी से ढूंढ कर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मामले की परिजनों को सूचना दी गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article