Prayagraj: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के हितों को लेकर अच्छे मूड में है। प्रदेश सरकार ने आने वाले नए साल में प्रयागराज जनपद के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। संगम नगरी में यूपी का पहला जैविक उत्पादों का बाजार बनकर तैयार हो गया है।
कयास है कि, जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, मार्केट के आरंभ होने के बाद बायो फार्मिंग कर रहे जनपद के करीब 6 हजार से भी अधिक धरती पुत्रों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं शहर के लोगों को अब घर बैठे ही जैविक सब्जी मंगाने का मौका मिलेगा।
