Prayagraj: त्रिवेणी संगम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रयागराज के रहवासी अब दुबई स्थित दुनिया की सबसे उंची इमारत को निहार सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन आगामी मार्च महीने में होली के बाद लोगों को दुबई में घुमाने की योजना पर काम कर रहा है।
इसके लिए आईआरसीटीसी ने एक हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें टूर में शामिल होने के बाद पैसेंजर्स को महज लखनऊ तक जाना होगा। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट से टूरिस्ट फ्लाइट से सीधे दुबई पहुंचेंगे। दुबई पहुंचने के बाद वहां पर टूरिस्टों को सैर करवाने समेत लंच एवं डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से रहेगी।
