प्रयागराज

प्रयागराज: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम ने चैक की सभी व्यवस्थाएं, इतना होगा कारोबार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 06:00 PM IST

Prayagraj: दुकानों पर इस बार हर्बल व ऑर्गेनिक रंगों की भरमार है। लोग भी अब घातक रसायनों वाले गुलाल व रंगों से बचने की जुगत में हैं। यह वजह है कि, इस बार लोगों में फलों की महक वाले हर्बल गुलाल व रंगों को खरीदने की होड़ है। जिसके चलते यहां के रंगों के व्यापार से जुड़े कारोबारियों को करीब 20 से 25 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार खत्री ने जनपद के आला अधिकारियों की बैठक में होली त्योहार के मौके पर संगम नगरी में सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही है।

Image

प्रयागराज डीएम ने अधिकारियों को होली पर्व पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर्व पर इस बार हर्बल व ऑर्गेनिक कलर्स की मांग बढ़ी
  • इस बार बाजार में 20 से 25 करोड़ के रंगों की बिक्री का अनुमान
  • डीएम संजय खत्री ने अधिकारियों को होली पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए


Prayagraj: अगले बुधवार को समूचे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं सगंम नगरी प्रयागराज की अनूठी होली किसी से छिपी नहीं है। यहां पर होली को कई परंपरागत तरीकों से मनाया जाता है। होली पर्व पर होने वाली रंगों की बिक्री परवान पर है। कोरोना महामारी के दो साल बाद अब एक बार फिर से बाजार ग्राहकों से गुलजार है।

दुकानों पर इस बार हर्बल व ऑर्गेनिक रंगों की भरमार है। लोग भी अब घातक रसायनों वाले गुलाल व रंगों से बचने की जुगत में हैं। यह वजह है कि, इस बार लोगों में फलों की महक वाले हर्बल गुलाल व रंगों को खरीदने की होड़ है। जिसके चलते यहां के रंगों के व्यापार से जुड़े कारोबारी करीब 20 से 25 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं शहर में होली के मौके पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है।

डीएम के निर्देश होली पर व्यवस्थाएं हों दुरुस्त

प्रयागराज डीएम संजय कुमार खत्री ने जनपद के आला अधिकारियों की बैठक में होली त्योहार के मौके पर संगम नगरी में सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही है। इस मौके पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, जिले में होली के मौके पर अनावश्यक बिजली कटौती नहीं की जाए। इसके अलावा सभी जगह पोल व तार होनी चाहिए। इधर, जलकल अधिकारियों से पानी की आपूर्ति पूरे दिन करने की बात कही। नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई करवाने के निर्देश दिए। डीएम खत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह से सभी महकमों के बीच कोऑर्डिनेट करने की बात कही।

होलिका दहन स्थल की समुचित निगरानी हो

होली पर्व को लेकर डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि, शहर के सभी होलिका दहन स्थलों की समुचित निगरानी की जाए व कोई समस्या आए तो उसका तत्काल निपटारा करवाया जाए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, अपर शहर मजिस्ट्रेटों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों का भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने शहर में अभियान चलाकर होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएम ने अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात कही।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article