प्रयागराज

Prayagraj में लोग झेल रहे पानी का संकट, फिर से फटा पाइप लाइन, 200 घरों में सप्लाई ठप

भीषण गर्मी में प्रयागराज के लोग पानी की कमी से भी परेशान हैं। खुदाई के दौरान पानी के पाइपलाईन में खराब होने से करीब 200 घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ऐसे में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है-

Image

प्रयागराज में 200 घरों का पानी ठप

Photo : iStock

Prayagraj: पूरे देश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आग उगलती गर्मी से लोग दिन रात परेशान हैं। ऐसे में पानी से ही राहत मिलती है। जल ही जीवन माना जाता है, लेकिन, इस गर्मी में दिल्ली सहित प्रयागराज तक के लोग पानी की परेशानी झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से सूखते गले के लिए पानी की एक-एक बूंद अमृत सामान है। लेकिन, ऐसे में अगर पेयजल की कमी हो जाए तो ? दिल्ली में भी जल संकट से लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि लोक एक-एक बूंद पानी के मोहताज नजर आ रहे हैं। ऐसें में अब दिल्ली के साथ ही प्रयागराज में भी लोगों का पानी से बुरा हाल हो गया है। यहां करीब 200 घरों का पानी इस भीषण गर्मी में ठप हो गया है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।

200 घरों में पानी सप्लाई बंद

प्रयागराज के नैनी में चक फैजुल्ला मुहल्ले में रविवार को सड़क चौड़ी करने के लिए जेसीबी से खुदाई की गई थी। इसी दौरान पाइप लाइन फट गया गया। अब पाइप खराब होने से लगभग 200 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। इससे लोग काफी परेशान हैं और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

खुदाई से पानी का पाइपलाइन खराब

जागरण के अनुसार जेसीबी से खुदाई के दौरान चेक फैजुल्ला मुहल्ले में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से भरा पानी की सप्लाई बंद हो गई। जिसके बाद मुहल्ले के शिवम राय, सागर शुक्ला, आशुतोष त्रिवेदी आदि ने इसकी शिकायत जोनल अधिकारी से की। शिकायत पर उन्होंने सोमवार को पाइप लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन, सोमवार शाम तक भी पाइपलाइन दुरुस्त नहीं कराई गई और लोग पानी से परेशान रहे। इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग भटकते रहे।

खरीदकर पानी का इस्तेमाल कर रहे लोग

प्रयागराज में लोगों की कमी से बुरा हाल हो गया है। लोगों ने इसकी शिकायत भी की, मगर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। खुदाई के बाद जेसीबी में पानी एकदम एकदम ठप हो गया। इस समस्या के बारे में जल विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन, अभी तक वह ठीक नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'