Prayagraj: प्रयागराज में आगामी 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए राज्य सरकार ने मूलभूत सुविधाओं का विकास तेज कर दिया गया है। इस समय प्रयागराज को राज्य के दूसरे प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत ही प्रयागराज को रायबरेली से जोड़ने वाले मुख्य हाईवे के निर्माण के गति को भी बढ़ा दिया गया है। इस हाईवे को फोर लेन बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दो चरणों में हो रहा है। इसके प्रथम चरण में आलापुर, ऊंचाहार, जगतपुर, बाबूगंज में ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस चरण का निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण के तहत हाईवे का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इस हाईवे के चौड़ीकरण एवं फोरलेन का कार्य पूरा होने के बाद लखनऊ एवं कानपुर से प्रयागराज पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इस हाईवे से 200 किलोमीटर की दूरी वाहन चालक ढाई से तीन घंटे में तय कर सकेंगे। की जा सकेगी। इसे हाईवे के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने विभिन्न अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें हाईवे के निर्माण से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ मार्ग को कई चरण में बांट कर फोर लेन बनाया जा रहा है।
