प्रयागराज

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह पर फेंका बम, पहले भी हो चुका है हमला; कौन थे हमलावर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह गुड्डू पाल पर जानलेवा हमला किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (Istock)

प्रयागराज : प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह गुड्डू पाल पर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत पीपल गांव में अज्ञात लोगों ने उन पर बम फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए दो बम फोड़े। इसके बाद एक फायर करते हुए फरार हो गए। धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

मलावरों की तलाश में पुलिस

जानकारी के मुताबिक, हमला 26 सितंबर की रात 9:20 बजे हुआ था। गुड्डू पाल स्वर्गीय राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं। इससे पहले भी उन पर जानलेवा किये गए, लेकिन वो सुरक्षित रहे। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में है और घायल गुड्डू पाल का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, हमला किसने और क्यों कराया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

वैसे अतीक अहमद राजू पाल हत्या का मुख्य आरोपी था।15 अप्रैल 2023 को, अतीक अहमद और अशरफ की अदालत द्वारा अनिवार्य मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article