प्रयागराज

Best Places to Visit Near Prayagraj: ग्रेनाइट के पिलर पर खड़ा ये है विश्व का अनूठा मंदिर, कई देशों के श्रद्धालु आते हैं यहां, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:05 PM IST

Best Places to Visit Near Prayagraj: प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित है विश्व स्तरीय अलौकिक ‘भक्ति धाम‘ मंदिर। मंदिर के स्थापत्य की खासियत ये है कि, पूरा मंदिर ग्रेनाइट के पिलर पर बना हुआ है। इसकी जमीन से करीब 108 फीट की ऊंचाई है। भक्ति धाम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के लिए गहरी श्रद्धा, अगाध प्रेम और भक्ति को दर्शाने वाला अलौकिक स्थान है।

Image

प्रयागराज के समीप ग्रेनाइट के पिलर पर खड़ा ये है विश्व का अनूठा मंदिर (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • अद्भुत भक्ति धाम मंदिर ग्रेनाइट के पिलर पर ठहरा है
  • 100 से अधिक देशों के भक्तों की अगाध आस्था का केंद्र है मंदिर
  • इसकी नीवं सन 1996 में कृपालु महाराज ने रखी थी

Best Places to Visit Near Prayagraj: सनातनी पौराणिक आस्था की संवाहक संगम नगरी प्रयागराज में यूंं तो कई ऐतिहासिक व आदिकाल के मंदिर हैं। मगर प्रयागराज व प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित है विश्व स्तरीय अलौकिक ‘भक्ति धाम‘ मंदिर। मंदिर के स्थापत्य की खासियत ये है कि, पूरा मंदिर ग्रेनाइट के पिलर पर बना हुआ है।

इसकी जमीन से करीब 108 फीट की ऊंचाई है। इसे गुजरात के अहमदाबाद के आर्किटेक्ट ने बनाया था। मंदिर में हाथ से बेजोड़ नक्कशी की गई है। जिसे देख हर किसी के मुंह से निकलता है वाह!, मंदिर प्रबंधन की संस्था श्री कृपालुजी परिषद के सचिव हिरण्यमय चटर्जी के दावे के मुताबिक, यह संसार का पहला ऐसा मंदिर है, जो कि, ग्रेनाइट के पिलर पर ठहराया हुआ है।

कई देशों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है मंदिर

प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा तहसील के गांव मनगढ़ में स्थित भक्ति धाम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के लिए गहरी श्रद्धा, अगाध प्रेम और भक्ति को दर्शाने वाला अलौकिक स्थान है। प्रयागराज से लखनऊ की ओर जाने वाले एनएच से मंदिर करीब 6 किमी है। मंदिर कुंडा उपखंड से खंडवारी जाने वाले मार्ग पर स्थित है। मंदिर परिसर करीब 3 किमी इलाके में फैला हुआ है। इस समय मंदिर का प्रबंधन जगदगुरु कृपालु परिषद की संचालक डॉ. विशाखा, डॉ. श्यामा व डॉ. कृष्ण त्रिपाठी करते हैं। गौरतलब है कि, करीब सौ से भी अधिक देशों से श्रद्धालु श्री राधा- माधव के दर्शनों के लिए साल भर मंदिर में आतें रहते हैं। यहां पर रोजाना करीब 5 हजार सैलानी आते हैं। मनगढ़ में भक्ति धाम मंदिर की नीवं जगद्गुरु कृपालुजी महाराज ने सन 1996 में रखी थी। मंदिर सन 2005 में बनकर तैयार हुआ था।

बेजोड़ है मंदिर की स्थापत्य कला

भक्ति धाम मंदिर की स्थापत्य कला अद्भुत है। मंदिर की बाहरी दीवार पिंक बलुई पत्थरों से बनी है, जिनमें उत्कृृष्ट चित्रकारी की गई है। जबकि मंदिर के भीतर बरामदे और मंदिर की छत में राजस्थान के मकराना का संगमरमर और ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग किया गया है। मंदिर में तीन मैन गेट हैं, जो तीन तरफ खुलते हैं। जबकि मुख्य हाल में 18 दरवाजे हैं। मंदिर की दीवारों पर राधा माधव के जीवन के मधुर प्रसंगों को उकेरा गया है। वहीं मंदिर के अंडर ग्राउंड के मुख्य हॉल में भगवान श्रीकृष्ण और राधिका सहित उनकी सहेलियों के जीवन के प्रसंगों को अष्ट महाशक्ति के तौर पर दर्शाया गया है। इसके अलावा मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर श्रीकृष्ण व बलराम सहित राधा से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया है। भक्ति धाम मंदिर में राधा अष्टमी और श्री कृष्ण जन्माष्टमी सहित गुरु पूर्णिमा पर बड़े आयोजन होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article