शहर

तेजी से बढ़ रहा मॉनसून! अगले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

अगले पांच दिनों में असम, मेघालय समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून आगे बढ़ने का अनुमान है।

Image

मॉनसून देने वाला है दस्तक (फोटो साभार - istock)

Monsoon: मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ समते कई हिस्सों में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नगालैंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, साथ ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर के राज्यों तक तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालई पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 10 जून तक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं 8 से 10 जून तक अरुणाचल प्रदेश और 10 जून को नगालैंड में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, करईकल, पुडुचेरी और माहे में 8 जून तक बारिश होने की आंशका है।

इन जगहों पर लू का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में अगले दो से तीन दिन में बारिश हो सकती है। एमपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 4-5 दिनों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 जून तक ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। साथ ही धूल भरी आंधी भी चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी ओले गिरने की आशंका है। यहां 7 जून को ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर लू चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में भारत के पूर्वी हिस्से में लू चलने की संभावना है। साथ ही यूपी और उत्तरी एमपी में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'