Ujjain News: उज्जैन में पुलिसकर्मी की 19 वर्षीय बेटी का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर घटना की सच्चाई खुलासा किया है। इससे पहले बताया गया कि युवती को उसके घर से कार से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दरअसल, लालबाई फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी युवती को दो बदमाश जबरन कार में डालकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
युवती को जबरन कार में डाला
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक थाने में ड्राइवर के पद पर पदस्थ आरक्षक रईस खान की 19 वर्षीय बेटी कशिश खान रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की कार से दो युवक वहां पहुंचे और युवती को जबरन पकड़कर कार में डाल दिया। परिजनों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए कार में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान उर्दूपुरा निवासी ध्रुव कुमावत के रूप में हुई है, जबकि उसके दूसरे साथी की पहचान की जा रही है। आरोपी के मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका मोबाइल फिलहाल बंद बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें युवती को कार में ले जाते हुए आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें कार के रूट और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा टीआई प्रतीक शर्मा ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते जाने की सूचना मिलते ही खोजबीन शुरू कर दी ओर युवती के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया। जांच मे पता चला की अपहरण करने वालों में एक उर्दूपुरा निवासी ध्रुव कुमावत है, दूसरा उसका साथी है। आरोपी की पहचान होने पर उसका मोबइल नम्बर ट्रेस करने का प्रयास जारी है।
