शहर

Punjab News: संगरूर में BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमले के पीछे की वजह व आरोपी की पहचान में जुटी है।

Image

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से अटैक

Punjab News: पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमले की एक घटना सामने आई है। हालांकि, घटना शनिवार और रविवार के बीच की रात की बताई जा रही है, लेकिन इस बारे में जानकारी आज मिली है। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़क लगभघ 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर यहां के भाजपा दफ्तर पर फेंका।

बाताया जा रहा है कि पेट्रोल से भरी बोतल भाजपा दफ्तर की दीवार से जा टकराई। इसके बाद वहां आग लग गई। आग लगने की वजह से दीवारों पर काले रंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब भाजपा कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज (CCTV Footage) खंगाल रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हहालांकि, अभी तक हमले के पीछे के असली कारणों और आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि भाजपा कार्यालय पर हमला किसी राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा किए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में भाजपा कार्यालय पर हुए इस पेट्रोल बम के अटैक को लेकर राजनीति भी गर्म हो गई है। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल तो पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना को लेकर कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article