पटना

जीतन राम मांझी के बेटे ने नीतीश कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा? बताई वजह, विपक्षी एकता को बड़ा झटका

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 13, 2023, 03:56 PM IST

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की तरफ से नीतीश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया। क्या वह अब महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं? इस उन्होंने इस्तीफे वजह बताते हुए कहा कि हमने अभी इस पर फैसला नहीं दिया है।

Image

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया

विपक्ष को एकजुट करने के लिए जदयू के सीनियर नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन उससे पहले ही विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की तरफ से नीतीश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया। इससे विपक्षी एकता मुहिम को नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। संतोष सुमन ने खुद सामने आकर बताया कि उसने क्यों इस्तीफा दिया?

हम नेता ने बताई इस्तीफे की वजह

बिहार सरकार में अपने मंत्रीपद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पटना में मीडिया को बताया कि हमारी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था उसको बचाने के लिए हमने ये कदम उठाया है। मैं महागठबंधन आज भी रहना चाहता हूं। अभी मैंने ऐसा(NDA में शामिल होने की बात) कुछ नहीं सोचा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी 23 जून को पटना में विपक्षी दल की बैठक में भाग लेगी तो उन्होंने कहा कि जब हमें आमंत्रित भी नहीं किया गया तो हम कैसे शामिल होंगे। जब हमें एक पार्टी के रूप में भी मान्यता नहीं मिली तो हमें कैसे आमंत्रित किया जाता?

एनडीए में शामिल होंगे हम नेता संतोष सुमन?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एनडीए में शामिल होंगे? तो उन्होंने कहा कि अभी हमारी किसी से ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही है। हम एक स्वतंत्र पार्टी हैं, हम अपने अस्तित्व की रक्षा के बारे में सोचेंगे। मैं अभी यह नहीं सोच रहा हूं, मैं अभी भी महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहता हूं। हम नेता संतोष सुमन ने कहा कि मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि हमारा अस्तित्व खतरे में था। अगर कोई पार्टी मुझसे विलय करने के लिए कहता है तो मेरे पास और क्या विकल्प होगा? बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद HAM नेता संतोष कुमार सुमन कहते हैं कि अगर आप मेरी जगह होते तो क्या करते?

नीतीश सरकार पर असर नहीं पड़ेगा

संतोष सुमन वर्तमान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की थी। यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महागठबंधन’ के सूत्रों का कहना है कि अगर 4 विधायकों वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी गठबंधन से बाहर हो भी जाती है तो इससे सरकार के अस्तित्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

महागठबंधन में 7 दल शामिल हैं

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाता तोड़कर बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा समेत 7 दलों के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ की नई सरकार बनाई थी। उसके बाद से वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों के टॉप नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'