पटना

नीतीश कुमार का पीएम पर निशाना, मोदी पर यूं कसा तंज- 'वे जो कुछ भी कहते हैं...'

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2023, 05:24 PM IST

अगले साल तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन में होगा जिसमें जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस भी शामिल हैं।

Image

नीतीश कुमार

Photo : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। पटना में सीएम नीतीश ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान कभी भी किसी मुद्दे पर टिप्पणी या दखल नहीं दिया है। वह (पीएम मोदी) जो कुछ भी कहते हैं, उनकी आदत है। वे जो करना चाहते हैं उन्हें करने दें। कोई काम नहीं हो रहा सिर्फ विज्ञापन हो रहा है।

नीतीश कुमार और बीजेपी की अदावत और दोस्ती की कहानी नई नहीं है। बिहार महागठबंधन में जाने से पहले नीतीश ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले वह महागठबंधन के साथ ही थे, लेकिन आरजेडी का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

अगले साल तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन में होगा जिसमें जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस भी शामिल हैं।

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को दिल्ली में बीजेपी के नए भवन का उद्घाटन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचारी मित्र एक साथ आ गए हैं। भ्रष्टाचार रुकेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। किसी भी हाल में भष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रूकेगी।

पीएम ने कहा था कि वे कितने भी झूठे आरोप लगाएं, देश सब जानता है। जहां जाता हूं लोग कहते हैं रूकना मत। मुझे जेल में डालने के लिए क्या-क्या नहीं किया। बीजेपी को डगर-डगर परिवारवाद से लड़ना है। जातिवाद से लड़ना है। कार्यकर्ता लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल