पटना

Exclusive Interview: बिहार के अगले CM,कांग्रेस में अपनी असली स्थिति से लेकर तेजस्वी और PK पर क्या बोले 'पप्पू यादव'

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों के ऐलान में वक्त हो लेकिन सियासी तपिश अभी से बढ़ी हुई है आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, इस बीच पप्पू यादव ने Times Now Navbharat को दिए एक Exclusive Interview में कई खास मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

Image

पप्पू यादव ने Times Now Navbharat को दिए Exclusive Interview में कई मुद्दों पर बात की

पप्पू यादव ने बिहार चुनाव से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, राहुल गांधी, प्रशांत किशोर और कांग्रेस की जमीनी स्थिति को लेकर ' Times Now Navbharat Digital Platform' से खास बातचीत की है, इस Exclusive Interview में उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। बिहार चुनाव के सवाल पर पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता का समर्थन मिलेगा। इस बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी को भी कई सुझाव दिए हैं और प्रशांत किशोर के बारे में उनका मानना है कि वह पैसों के बल पर भीड़ जुटा रहे हैं।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अक्सर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल करते हैं, वे नीतीश कुमार की पार्टी JDU को भूंजा पार्टी बोलते हैं। नीतीश कुमार की भूंजा पार्टी आपने देखी है या नहीं, इस सवाल पर Purnia MP पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव से ही कई सवाल पूछे हैं..

चिराग पासवान होंगे Bihar के अगले CM? इस सवाल पर पप्पू यादव ने बिहार में चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, क्या वे बिहार के अगले सीएम हो सकते हैं पप्पू यादव ने कहा कि यह तय करने का काम जनता का है।

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर चौकाने वाला रिएक्शन

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर चौकाने वाला रिएक्शन आया है, उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पैसों के दम पर भीड़ जुटा रहे हैं और महिलाओं को बिरयानी खिला रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर बात-बात पर अपनी बात बदलते हैं।

कांग्रेस में अपनी असली स्थिति का खुलासा किया

पप्पू यादव ने कांग्रेस में अपनी असली स्थिति का खुलासा किया, 7 बार के सांसद रहे पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया था उनका कहना है कि प्रियंका गांधी के कहने पर उन्होंने अपनी पार्टी का विलय किया.. लेकिन बाद में पूर्णिया से निर्दलीय Lok Sabha Election लड़ने के लिए मजबूर हुए। अब भी कांग्रेस में उनकी स्थिति साफ नहीं है, कांग्रेस से जुड़े होने पर पप्पू यादव का सीधा जवाब आया है उन्होंने खुलकर बताया है कि पार्टी में उनकी हैसियत क्या है?

'कांग्रेस अब भी बिहार में एससी, एसटी की प्रिय पार्टी'

गौर हो कि विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है। इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। महागठबंधन में कांग्रेस बेहद कमजोर स्थिति में है लेकिन बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मानते हैं कि कांग्रेस अब भी बिहार में एससी, एसटी की प्रिय पार्टी बनी हुई है।

Pratibha Jyoti
प्रतिभा ज्योति author

प्रिंट, टीवी न्यूज एजेंसी और डिजिटल में काम करने का बेहद लंबा अनुभव. राजनीतिक मुद्दों पर पकड़ रखती हूं और उसके विश्लेषण की क्षमता है. खबर कहां है, क्या है किसी को खबर लगे उससे पहले उसकी खबर लेने की मुझमें प्रतिभा है. एसिड अटैक जैसे गंभीर विषय पर एक किताब भी लिख चुकी हूं.

और पढ़ें
End of Article