पटना

पटना जंक्शन के बाहर गहरे गड्ढे में गिरी कार, मालकिन ने ठहराया BUIDCO को जिम्मेदार; कहा- रोज हो रहे हादसे

पटना जंक्शन के बाहर जलभराव के कारण सड़क पर बना गड्ढा लोगों के लिए खतरा बन गया है। हाल ही में एक कार और बाइक उसी गड्ढे में गिर गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पीड़िता का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं।

Image

पटना जंक्शन के बाहर गहरे गड्ढे में गिरी कार (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Patna Junction Pothole Accident: पटना जंक्शन के बाहर जलजमाव के कारण एक कार सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिर गई। कार मालिक नीतू सिंह चौबे ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने जिला अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। उनका आरोप है कि यह घटना चुनावी माहौल में सरकार को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

महिला ने बीयूआईडीसीओ (BUIDCO) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विभाग ने सड़क पर खुदाई कर गड्ढा तो बना दिया, लेकिन पिछले 20 दिनों से उसे वैसे ही छोड़ दिया गया है। बरसात के मौसम में वह गड्ढा जलभराव के कारण दिखाई नहीं देता, जिससे अब तक पांच लोग उसमें गिर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस हादसे में किसी की जान चली जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड भी नहीं लगाया गया था। नीतू सिंह ने आगे कहा कि उनकी कार गिरने के तुरंत बाद एक बाइक सवार व्यक्ति भी उसी गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गड्ढे में रोजाना कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article