पटना

Bihar Rain: गोपालगंज में बारिश से बिगड़े हालात, स्कूल-अस्पताल में घुसा पानी; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar Rain: बिहार के गोपालगंज में भारी बारिश हो रही है, जिससे हालात बिगड़ने लगे हैं। जिले के सदर अस्पताल में पानी घुस गया है, जिससे मरीज और डॉक्टर-स्टाफ को काफी परेशानी हो रही हैं। इसके अलावा स्कूल में भी बारिश का पानी घुस गया है, जिससे परेशानियां बढ़ गई हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • अस्पताल-स्कूल में घुसा बारिश का पानी।
  • मरीजों और डाक्टर्स को हो रही परेशानी।
  • आईएमडी ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट।

Bihar Rain: बिहार में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोपालगंज के सदर अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है। इस कारण मरीजों और डॉक्टरों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, कचहरी परिसर और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बारिश के पानी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

अस्पताल में घुसा पानी

गोपालगंज में सदर अस्पताल के परिसर और इमरजेंसी वार्ड में बारिश का पानी भर गया है। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, स्ट्रेचर, व्हील चेयर सब पानी में डूब गए हैं।

मरीजों को हो रही परेशानी

बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में सिलेंडर के जरिये मरीजों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं, जिससे अस्पताल के डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी और मरीज परेशान हैं। मरीजों को गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है, जबकि अस्पताल प्रशासन लाचार बना हुआ है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

गोपालगंज के सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड का निर्माण ही गलत कराया गया है। यही वजह है कि हल्की बारिश में भी अस्पताल में पानी घुस जाता है। मोटर से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थाई समाधान के लिए पास में ही इमरजेंसी वार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, डीएवी स्कूल, कचहरी परिसर और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना, सिवान, सारण सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article