Rajgir Zoo Safari: क्रिसमस और नए साल पर आपके पास राजधानी पटना के आसपास घूमने की कई जगह हैं। इसमें राजगीर रेलवे स्टेशन से 4 किमी की दूरी पर राजगीर वन्यजीव सफारी है। बिहार के राजगीर में स्थित यह एक सफारी पार्क है। मनियार मठ के बगल में स्थित, राजगीर वन्यजीव सफारी वन्यजीव प्रेमियों के लिए घूमने वाली जगहों में से एक है। इसकी आधारशिला 2017 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखी गई थी और 20 फरवरी 2022 को इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लगभग 177 करोड़ रुपये की लागत से इसे विकसित किया गया है।

Tiger
472 एकड़ में फैले, राजगीर वन्यजीव सफारी को शेर, बाघ, तेंदुए, भालू और शाकाहारी जानवरों के लिए पांच व्यापक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पार्क में एक एवियरी जोन, एक तितली पार्क, एक ओरिएंटेशन गैलरी, एक एम्फीथिएटर और एक प्रबंधन अनुभाग है। चिड़ियाघर सफारी में दो बाघ, आठ शेर, दो तेंदुए और लगभग 200 अन्य जानवर हैं। राजगीर चिड़ियाघर सफारी में जानवर पिंजरों में नहीं हैं, बल्कि वन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।
यह उत्तर भारत का पहला जू सफारी है। यहां प्रवेश के लिए 250 रुपए का टिकट लगता है। सप्ताह में सोमवार को यह बंद रहता है। इस जगह आप बस, ट्रेन और निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। पटना से इसकी दूरी 103 किलोमीटर है। राजगीर जू सफारी नालंदा जिला मुख्यालय राजगीर से 25 किलोमीटर और गया से 66 किलोमीटर की दूरी पर है।

Rajgir Zoo Safari
ऐसे बुक करें टिकट
बता दें कि नेचर सफारी में घूमने का आनंद देश भर के लोग उठा सकते हैं। नेचर सफारी के लिए आप घर बैठ टिकट बुक कर सकते हैं। आपको केवल इस लिंक rajgirzoosafari.in पर क्लिक करना है, जिसके बाद टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर 250 रुपये की पेमेंट करके टिकट बुक कर सकते है।
कैसे पहुंचे राजगीर
राजगीर जाने के लिए ट्रेन एक अच्छा विकल्प है। यहां मौजूद राजगीर रेलवे स्टेशन से भारत के कई शहरों के लिए ट्रेन का परिचालन होता है। जिससे आप आसानी से ट्रेन द्वारा अपनी राजगीर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बस से भी यात्रा करना चाहते हैं तो बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों से आप को यहां के लिए बस मिल जाती है।

Rajgir Zoo Safari Bihar
अगर आप हवाई जहाज द्वारा राजगीर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी क्योंकि राजगीर में कोई भी एयर पोर्ट नहीं है। लेकिन राजगीर जाने के लिए गया और पटना के एयर पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि, राजगीर से सबसे नजदीक पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयर पोर्ट है। जय प्रकाश नारायण एयर पोर्ट राजगीर से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आप टैक्सी से सफर कर राजगीर नेचर सफारी जा सकते हैं।
