पटना

पटना : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, हादसे में 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल; टल्ली था ड्राइवर

बिहार की राजधानी पटना में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Image

पटना हिट एंड रन केस (फाइल फोटो)

पटना : शहर के कोतवाली इलाके में रविवार की देर शाम एक बेकाबू कार ने भीड़ को रौंद दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, गाड़ी चला शख्स नशे में टल्ली था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

नशे में था ड्राइवर

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वोल्टास मोड की बताई जा रही है। चश्मीदीदों ने पुलिस को बताया कि एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और उसने सामने खड़े लोगों को रौंद दिया। आखिर ये हादसा किसकी गलती से हुआ है ये पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हालांकि, जो खबरें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक, हादसे के दौरान कार का चालक नशे में था। इस मामले में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे चालक को हिरासत में ले लिया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। खबरों की मानें तो कार छड़ कारोबारी की है और उसका बेटा चला रहा था। इस घटना में चालक भी घायल बताया जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article