पटना

पटना के शेल्टर होम में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत, नौ की हालत गंभीर; PMCH में भर्ती

पटना के आश्रय गृह में खिचड़ी खाने दो लड़कियों की मौत हो गई है। इसके अलावा नौ की हालत गंभीर है, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खिचड़ी खाने से सभी लड़कियों की तबीयत बिगड़ी थी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Patna News: पटना के शास्त्री नगर स्थित एक आश्रय गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आश्रय गृह में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि खिचड़ी खाने के बाद सभी लड़कियां गंभीर रूप से बीमार हो गईं थीं, जिन्हें तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया, जहां दो लड़कियों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना के जिलाधिकारी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें क्या हुआ था?

आश्रय गृह में रहने वाली लड़कियों को दोपहर के भोजन में खिचड़ी दी गई थी। खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद ही सभी लड़कियों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नौ लड़कियों की हालत गंभीर है।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article