क्रिकेट

आज की पीढ़ी के खिलाड़ियों को जो रूट ने दिया बड़ा गुरू मंत्र, बोले- खेलते हुए सीखना होगा

Joe Root: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पिछले 20 वनडे में से 14 में पराजय का सामना करना पड़ा था। सीरीज के पहले मैच में जो रूट ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले घरेलू 50 ओवरों की नियमित प्रतिस्पर्धाओं के जरिये उस तरह का अनुभव नहीं मिल पा रहा जो पहले खिलाड़ियों को मिलता था।

Image

जो रूट (फोटो साभार- England Cricket)

Joe Root: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 133 गेंदों में 99 रनों की धीमी लेकिन जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब सीरीज का निर्णय 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में निकलेगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें जो रूट पर ही होंगी।

जो रूट ने युवा खिलाड़ियों के लिए कही बड़ी बात

इसी बीच जो रूट ने अपने देश की अगली पीढी के युवा क्रिकेटरों को 50 ओवर के क्रिकेट में टिकने का बड़ा मंत्र दिया है। उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को अधिक अनुभव नहीं मिलने के कारण खेलते हुए ही सीखना होगा। रूट का कहना है कि अनुभव की कमी के कारण दबाव के हालात के अनुकूल ढलना अहम हो जाता है। रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 133 गेंद में नाबाद 99 रन बनाये और इंग्लैंड ने 234 रन का लक्ष्य चार विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया।

भारत के खिलाफ 20 में से 14 मैच हार चुका था इंग्लैंड

गौरतलब है कि इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पिछले 20 वनडे में से 14 में पराजय का सामना करना पड़ा था। सीरीज के पहले मैच में जो रूट ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले घरेलू 50 ओवरों की नियमित प्रतिस्पर्धाओं के जरिये उस तरह का अनुभव नहीं मिल पा रहा जो पहले खिलाड़ियों को मिलता था। उन्होंने कहा, ’’मुझे लगता है कि टीम और युवा खिलाड़ियों के लिये यह सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।’’

दूसरे मैच में शतक से चूके थे रूट

उन्होंने कहा, "अभी ही नहीं बल्कि आने वाले समय में भी , जो भी खिलाड़ी टीम में आयेगा उसे 50 ओवरों के क्रिकेट में उतना अनुभव या समझ नहीं होगी क्योंकि अब यह प्रारूप उतना खेला नहीं जाता है।" रूट शतक नहीं बना सके लेकिन उन्होंने कहा कि भारत जैसी शीर्ष वनडे टीम के खिलाफ जीत अधिक संतोषजनक है और उनका मानना है कि इससे निर्णायक मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा, "अगर हम हार जाते तो बहुत बुरा लगता। हम जीतने के लिये ही खेलते हैं। अब हमारे पास दुनिया की नंबर एक टीम को श्रृंखला में हराने का मौका है।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article