पटना

Samastipur News: सेप्टिक टैंक बना काल, सफाई के दौरान जहरीली गैस से घुटा दम, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले के सलहा बुजुर्ग गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपने घर के सेप्टिक टैंक सफाई करते समय तीन लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण पिता-पुत्र समेत तीन लोगों का दम घुट गया। जिससे तीनों की जान चली गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार की मौत

यह घटना मंगलवार शाम लार्जाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव में हुई। मृतकों की पहचान दया राम शाह (45), उनके बेटे राधेश्याम कुमार (15) और उमेश शाह (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उमेश शाह, दया राम शाह के रिश्तेदार थे।

मामले की जांच कर रही पुलिस

लार्जघाट थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि मंगलवार शाम सलहा बुजुर्ग गांव में अपने घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन लोग बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को टैंक से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article