पटना

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, सहयोगी के फोन पर आई हत्या की चेतावनी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शनिवार रात एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें 24 घंटे के भीतर गोली मारने की बात कही गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।

Samrat Chaudhary Death Threat: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शनिवार रात एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप के जरिए एक समर्थक के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा था कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं। इस धमकी से हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है ताकि धमकी देने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।

वहीं इस मामले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "जिसको जो करना है, करते रहें। बिहार की जनता सब जानती है। हम लोग बिहार के विकास के लिए समर्पित हैं और उसी दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।"

सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को इस धमकी की जानकारी दे दी गई है और सभी को सतर्क कर दिया गया है। इससे पहले भी बिहार के कई राजनीतिक नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article