पटना

Patna To Ranchi New Train Route: पटना और रांची की दूरी 60 किमी होगी कम, इस माह चालू हो जाएगी नई रेल लाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 08:35 PM IST

Ranchi New Rail Line for Patna: नए साल में रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पटना और रांची रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी। यात्री कम समय में अब पटना से रांची पहुंच सकेंगे। इसके लिए नई रेल लाइन बनकर तैयार है। सिर्फ अधिकारी से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। अगले हफ्ते से नई रेल लाइन से ट्रेनों के परिचालन की संभावना है।

Image

हजारीबाग होकर बनी नई रेल लाइन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, सांकी होकर बनी रेल लाइन
  • दिसंबर में हुआ है सीआरएस इंस्पेक्शन
  • सीआरएस से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार


Patna Rail News: पटना से रांची तक अब नई लाइन से ट्रेनों का परिचालन होगा। रेलवे अधिकारी के मुताबिक 26 जनवरी के बाद नई लाइन पर ट्रेनें चलनी लगेंगी। ट्रेन कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, सांकी और सिधवार होकर चलेंगी। इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद दिसंबर में सीआरएस ने निरीक्षण किया था। उस दौरान स्पीड ट्रायल भी सफल रहा था। पहले चरण में रात में चलने वाली ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इनमें इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस और पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कम से कम तीन नई ट्रेनें भी परिचालित करने की योजना है।

बता दें इस नई रेल लाइन का निर्माण 3800 करोड़ रुपए से किया गया है। रेल लाइन सांकी-सिधवार 27 किलोमीटर लंबा है। जो कि कोडरमा-रांची नई रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है। यह परियोजना 202 किलोमीटर लंबी है। नवनिर्मित सांकी-सिधवार रेलखंड पर चार सुरंगी, 32 कर्व और 5 बड़े पुल हैं। अभी रांची-पटना मुरी के बाद ट्रेन पश्चिम के झालदा एवं कोटशिला से बोकारो, गोमो, कोडरमा होकर पटना जाती है। इस दौरान कई स्टेशन पर ट्रेनें रुकती हैं। इससे अधिक समय लगता है।

कोरोना काल में प्रभावित हुआ निर्माण

नई रेल लाइन का निर्माण पिछले साल मध्य में ही पूरा हो जाता। कोरोना संक्रमण के कारण कई महीने तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा था। साल 2022 में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी, जिसके बाद दिसंबर में निर्माण पूरा कर लिया गया था। वहीं, इसके निर्माण के दौरान सुरंग बनाने में काफी समय लगा है। रेल लाइन को सुरंग से होकर गुजरना पड़ा है, जिसमें काफी सावधानी बरती गई है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रेल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस नई रेल लाइन के चालू होने से झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस सफर में यात्री वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। वादियों को देखने से लोगों में झारखंड के पर्यटन स्थलों को घूमने की लालसा बढ़ेगी। इसके साथ ही इस रेल लाइन के चालू होने से हजारीबाग के लोगों को काफी सहूलियत होगी। पटना के लोग भी नए रूट से कम समय में सफर पूरा कर पाएंगे। ऐसे में बस से सफर करने वाले यात्री भी ट्रेन से ही सफर करना पसंद करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article