पटना

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, पटना में काफिले में घुसी कार, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक!

Patna News Today in Hindi (पटना की खभर): बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को बाल-बाल बच गए। पटना के मरीन ड्राइव पर एक कार ने ओवरटेक कर तेजस्वी के काफिले में घुसने की और टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी पूछताछ जारी है। इस घटना को तेजस्वी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

Image

तेजस्वी यादव - फाइल फोटो (PC- PTI)

Photo : PTI

Tejashwi Yadav Convoy Accident: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सुरक्षा में में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को पटना के मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार ने तेजस्वी के काफिले को टक्कर मारने की कोशिश की। जिससे एक बड़ा हादसे होने से टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते कार ड्राइवर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त चालक शराब के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

तेजस्वी कार से सुरक्षित लौटे घर

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी यादव बुधवार को एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर एक तेज रफ्तार कार ने उनके काफिले में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत संदिग्ध कार ड्राइवर को पकड़ लिया और सुल्तानगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के दौरान कोई टक्कर नहीं हुई और काफिले के सभी वाहन सुरक्षित रहे। घटना के बाद तेजस्वी यादव सुरक्षित अपने आवास पहुंच गए।

वैशाली में तेजस्वी के काफिले में घुसा था ट्रक

तेजस्वी यादव के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। करीब एक महीने पहले उनके काफिले में एक तेज रफ्तार घुस गया था। यह घटना वैशाली जिले के गौरोल में हुई थी। जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इस बार भी तेजस्वी यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article