पटना

Samastipur: बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर होगा छठ का आयोजन, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Chhath Puja 2024: समस्तीपुर में छठ पूजा को लेकर बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूप की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Image

छठ पूजा

Chhath Puja 2024: बिहार के समस्तीपुर में छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी चल रही है। यहां के बूढ़ी गंडक नदी के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर छठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बेरिकेडिंग की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जा रही है। हजारों की संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ऐसी और भी तैयारियां की जा रही हैं।

भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई व्‍यवस्‍था

छठ को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त, केडी प्रज्वल ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्‍यवस्‍था बढ़ाई गई है। 56 जगहों को हमने चिन्हित किया है। पुराने घाटों की मरम्मत कराकर और उसको नया स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि घाटों के निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी और महापौर समेत कई अधिकारियों ने रविवार को दौरा किया। जिलाधिकारी की तरफ से लाइटिंग की व्यवस्था और लोगों के आने-जाने में सुविधा को लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए, जिसको हम फॉलो कर रहे हैं।

घाटों पर हेल्पडेस्क या कंट्रोल रूम

केडी प्रज्वल ने बताया कि घाटों पर हेल्पडेस्क या कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और महत्वपूर्ण घाटों पर दोनों साइड से बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रत्येक घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी छठ घाटों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और लाइटिंग समेत कई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया क‍ि इस बार महत्वपूर्ण और ज्यादा भीड़ भाड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, कई खतरनाक घाटों पर बैरिकेड‍िंंग कर उनको सुरक्षित बनाया जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें