लाइफस्टाइल

चेहरे की शेप के हिसाब से चुनें अपनी ज्वेलरी, हर आउटफिट में दिखेंगी और भी खूबसूरत

फेस शेप एक स्टाइलिंग गाइड है, कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं। ज्वेलरी चुनते समय अपनी पसंद, कपड़ों, हेयरस्टाइल और ओकेजन का भी ध्यान रखें।

Image

चेहरे की बनावट के हिसाब से ही खरीदें गहनें, यहां जानें तरीका (Photo: iStock)

ज्यादातर लोग अपने लिए ज्वेलरी खरीदते समय उसके डिजाइन, ट्रेंड या कीमत पर ही सबसे अधिक ध्यान देते हैं। यहां वो खुद से एक जरूरी बात पूछना भूल जाते हैं - क्या ये ज्वेलरी मेरे चेहरे के हिसाब से सही है? क्या ये मुझपर सूट करेगी?

फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही ज्वेलरी वो होती है जो आपके चेहरे की खूबसूरती को भी निखारती है। इसलिए ज्वेलरी चुनते समय फेस शेप का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना सही आउटफिट चुनना। आइए जानते हैं कि किस तरह के चेहरे पर कैसी ज्वेलरी सही रहती है:

राउंड फेस: अगर चेहरा गोल है

गोल चेहरे में गाल चौड़े होते हैं और चेहरे की लंबाई-चौड़ाई लगभग बराबर होती है। ऐसे में ऐसी ज्वेलरी चुनें जो चेहरे को थोड़ा लंबा दिखाए।

लंबे ड्रॉप ईयररिंग्स, ज्योमेट्रिक डिजाइन और टीयरड्रॉप वाले ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं। नेकलेस में वी-शेप पेंडेंट या लेयर्ड चेन बेहतर विकल्प है। वहीं बड़े गोल हूप्स, राउंड स्टड्स और टाइट चोकर से बचना चाहिए, क्योंकि इससे चेहरा और चौड़ा दिख सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: नई नवेली मम्मी बनी फ्रेंड को यूं करें विश

स्क्वैयर फेस: अगर चेहरा चौकोर है

जिन लोगों की जॉ लाइन मजबूत और चेहरे की बनावट एंगुलर होती है, उन्हें ऐसी ज्वेलरी पहननी चाहिए जो फेस के शार्प जॉ लाइन को थोड़ा सॉफ्ट लुक दे।

ओवल हूप्स, गोल किनारों वाले ड्रॉप ईयररिंग्स और कर्व डिजाइन वाले पेंडेंट इस फेस शेप पर खूब जंचते हैं। चोकर या कॉलर नेकलेस भी अच्छे लगते हैं, बशर्ते उनका डिजाइन सॉफ्ट हो। चौकोर या बहुत ज्यादा एंगल वाले डिजाइन से बचना बेहतर रहेगा।

ओवल फेस: अगर चेहरा अंडाकार है

फैशन की दुनिया में ओवल फेस को सबसे सही माना जाता है। इस फेस शेप पर लगभग हर तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है। स्टड्स, हूप्स, चांदबाली, झुमके, लंबे ईयररिंग्स और लेयर्ड नेकलेस - आप लगभग हर स्टाइल आजमा सकती हैं। हालांकि बहुत लंबे और पतले ईयररिंग्स चेहरे को जरूरत से ज्यादा लंबा दिखा सकते हैं, इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।

हार्ट शेप्ड फेस: अगर चेहरा हार्ट शेप है

इस तरह के चेहरे में माथा चौड़ा और ठुड्डी अपेक्षाकृत पतली होती है। ऐसे में ऐसी ज्वेलरी चुनें जो चेहरे के निचले हिस्से को थोड़ा चौड़ा दिखाए। टीयरड्रॉप, चांदबाली और नीचे की ओर चौड़े ईयररिंग्स सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं। छोटे नेकलेस, प्रिंसेस-लेंथ चेन और हल्के चोकर भी चेहरे का संतुलन बनाए रखते हैं। नुकीले डिजाइन वाले ईयररिंग्स से बचना चाहिए।

लॉन्ग फेस: अगर चेहरा लंबा है

लंबे चेहरे वाले लोगों को ऐसी ज्वेलरी चुननी चाहिए जो चेहरे में चौड़ाई का भ्रम पैदा करे। मीडियम साइज हूप्स, बटन स्टड्स, क्लस्टर ईयररिंग्स और छोटे नेकलेस इस फेस शेप पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। वहीं बहुत लंबे ईयररिंग्स और गहरे वी-शेप पेंडेंट चेहरे को और लंबा दिखा सकते हैं।

हमेशा ध्यान रखें

फेस शेप एक स्टाइलिंग गाइड है, कोई हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं। ज्वेलरी चुनते समय अपनी पसंद, कपड़ों, हेयरस्टाइल और ओकेजन का भी ध्यान रखें। जब आपकी ज्वेलरी चेहरे की बनावट के साथ बैलेंस्ड हो जाती है, तो पूरा लुक अपने आप निखर जाता है। अंत में सबसे खूबसूरत वही ज्वेलरी होती है, जिसे पहनकर आप आत्मविश्वास महसूस करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article