पटना

Motihari: RJD में दो फाड़! मंच से कूदकर विधायक ने कर दी कार्यकर्ताओं की पिटाई, देखें मारपीट का VIDEO

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 08:12 PM IST

RJD Workers Fight in Motihari: बिहार के मोतिहारी में राजद के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। राजद के सम्मेलन में जमकर मारपीट हुई। लालू परिवार के करीबी कहे जाने वाले विनोद श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट की वजह वर्चस्व बताई जा रही है।

Bihar News: मोतिहारी में वर्चस्व को लेकर RJD नेताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लालू परिवार के नजदीकी विनोद श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। राजद के सम्मेलन में दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। मोतिहारी के जिलाध्यक्ष खुद इस लड़ाई में कूद पड़े और मारपीट पर उतर आए।

राजद के दो गुट में जमकर हुई मारपीट

सम्मेलन के बीच हुई इस झड़प में मनोज यादव मंच से कूदे, फिर उन्होंने दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। मंच से कुदकर विधायक मनोज यादव ने विनोद श्रीवास्तव के समर्थकों को पीटा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की यह घटना मोतिहारी के बापू सभागार में हुई, जहां राजद के कई बड़े नेता मौजूद थे। बिहार सरकार के दो मंत्री के साथ पार्टी के साथ वरिष्ठ नेता श्याम रजक की मौजूदगी में दो गुट भिड़ गए और मारपीट हुई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article