पटना

Registry of Land-Flat in Patna: अप्रैल से जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री होगी बेहद आसान, ऑनलाइन होगा सारा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 04:35 PM IST

Patna News: पटनावासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। बहुत जल्द जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इससे लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त नाजायज पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा शादी का निबंधन भी सरल होगा। स्टांप की जगह ई-स्टांप की बिक्री शुरू की जाएगी। कुल मिलाकर सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है।

Image

पटना जिला निबंधन कार्यालय (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिलहाल स्टॉक होल्डिंग कंपनी के सॉफ्टवेयर पर हो रही रजिस्ट्री
  • अब संपत्ति खरीदने के बाद रजिस्ट्री के लिए भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म
  • फॉर्म में दी गई विस्तृत जानकारी के आधार पर बनेगा डीड


Patna Land-Flat Registry Online: एक अप्रैल को निबंधन विभाग को नया सॉफ्टवेयर लांच हो जाएगा। इस सॉफ्टवेयर में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जाएगा। अब तक स्टॉक होल्डिंग कंपनी के सॉफ्टवेयर पर जमीन की रजिस्ट्री हो रही है। जमीन, फ्लैट आदि खरीदने के बाद रजिस्ट्री कराने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। उस दौरान दी जाने वाली विस्तृत जानकारी के आधार पर डीड बनकर तैयार होगा। इस डीड को लेकर निबंधन कार्यालय जाना होगा। वहां फोटो लेकर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वकील और कातिब से कागजात बनवाने की समस्या समाप्त हो जाएगी।

इसके साथ ही शादी-विवाह का निबंधन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन के शुल्क भी देय होगा। इसमें जोड़े के आवासीय पते के मुताबिक संबंधित कार्यालय को आवेदन जाएगा। तय तिथि को निबंधन कार्यालय में गवाहों के साथ उपस्थित होकर शादी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्हें रजिस्टर्ड दस्तावेज भी मिलेगा।

ई-स्टांप पर अंकित होगा खरीदार का नाम

अब ई-स्टांम की बिक्री होगी। इसको खरीदने वाले का नाम उस पर अंकित रहेगा। ई-स्टांप के नकल को रोकने के लिए हाई सिक्योरिटी फीचर के साथ क्यूआर कोड रहेगा। इसको एंड्रॉयड मोबाइल से स्कैन कर लोग असली और नकली स्टांप पेपर की पहचान कर पाएंगे। इसकी बिक्री के लिए लाइसेंसी वेंडर को कंप्यूटर और प्रिंटर रखना होगा।

यह होगा सबसे बड़ा लाभ

निबंधन विभाग के मुताबिक सरकार की ओर से रोक लगाई गई जमीन की जानकारी के लिए अब लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। सरकार ने किन जमीन या फ्लैट की खरीद-बिक्र पर रोक लगा रखी है या कौन सी जमीन सरकारी है, उसकी जानकारी ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में लोग बड़े फर्जीवाड़े का शिकार होने से भी बच पाएंगे। विभाग का कहना है कि आम लोगों की सुविधा के लिए इस सॉफ्टवेयर को डेवलप कराया गया है। इसका इस्तेमाल भी आसान है। लोगों को अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article