पटना

Sitamarhi Crime News: शौच के लिए निकली 13 साल की नेपाली लड़की से चाकू की नोंक पर रेप, परिवार के साथ भी मारपीट

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी में नेपाल की मूल निवासी 13 साल की एक नाबालिग के साथ चाकू की नोंक पर दो घंटे तक बलात्कार किया गया और उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Image

बिहार के सीतामढ़ी में 13 साल की नाबालिग से चाकू की नोक पर रेप

Photo : Twitter

Sitamarhi Crime News: बिहार में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 13 साल की नाबालिग नेपाली लड़की के साथ उस चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया गया, जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

आरोपी ओकार अंसारी पीड़ित नाबालिग को बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया और दो घंटे तक उससे बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग जब घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। लेकिन परिजन जब आरोपियों से बात करने गए तो आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों पर हमला कर दिया।

पीड़ित नाबालिग की मां ने डुमरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की मां ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सभी आरोपी भी नेपाल के ही निवासी हैं और फिलहाल डुमरा क्षेत्र में रह रहे हैं। पुलिस नाबालिग के साथ रेप मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

डुमरा के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की निगरानी में पीड़ित नाबालिग का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article