पटना

पटना से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जानिए इसकी रूट और टाइमिंग

त्योहारों के बीच रेलवे की तरफ से बिहार के लोगों के एक तोहफा मिला है। देश की सबसे खास और चर्चित ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से पटना के बीच दौड़ने वाली है। ये स्पेशल ट्रेन पटना से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर और अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने ये फैसला लिया है। जानते हैं इसकी रूट और टाइमिंग।

Image

पटना से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत

Photo : Twitter

देश की सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक अच्छी खबर आई है। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने इसे दिल्ली और पटना के बीच चलाने का फैसला किया है। बहुत अधिक भीड़ और मांग को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। वंदे भारत एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो तेज होने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है और आरामदायक यात्रा करने का अनुभव देती है। अपनी तेज गति और समय से चलने के कारण ये काफी चर्चा में रहती है।

स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस आज, यानी 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना जंक्शन और नई दिल्ली के बीच चलेगी। ये सुबह 8:30 बजे पटना जंक्शन से खुलकर ये रात 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जो दो दिनों के लिए चलने वाली है, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते होकर दिल्ली के लिए जाएगी। त्योहारों की वजह से इसके अलावा एक और ट्रेन शुरू की गई है, जिसका नाम पटना नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल है। यह ट्रेन 2 अप्रैल तक पटना जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक चलेगी।

टाइमिंग की बात करें, तो वंदे भारत एक्सप्रेस 8:30 बजे पटना से निकलेगी और रात 8:10 पर दिल्ली पहुंचेगी। वहीं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन 4:04 पर दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा भागलपुर से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन से गुजरने वाली है। रात 8:50 से पटना जंक्शन से ये ट्रेन पकड़कर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंचा जा सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article