राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में मेट्रो का नेटवर्क लगातार विस्तार ले रहा है। कई शहरों के लोग वर्षों से मेट्रो के सफर का आनंद ले रहे हैं। अब बारी बिहार की राजधानी पटना की है। पटना के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि उन्हें सी साल मेट्रो की सवारी करने का अवसर मिल सकता है। पटना मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा होने के करीब है। आने वाले कुछ ही महीनों में पटना मेट्रो का ट्रायल रन और इनोग्रेशन हो सकता है।
बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो डिपो का दौरा कर निरीक्षण किया। जानकारी के पटना मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग 90 फीसद पूरा हो चुका है।
ट्रायल रन कब शुरू होगा?
माना जा रहा है कि इसी महीने यानी जून में ही पटना मेट्रो के कोच यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद जुलाई में पटना मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो सकता है। पटना मेट्रो के पहले चरण में 6.63 किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब ट्रैक बिछाने, सिग्नल सिस्टम के इंस्टॉलेशन का अंतिम कार्य किया जा रहा है।
ये पांच स्टेशन तैयार
पटना मेट्रो के पहले चरण में जिन पांच स्टेशनों से होकर मेट्रो गुजरेगी वह सभी एलिवेटेड कॉरिडोर का हिस्सा हैं। सभी स्टेशनों के नाम यहां दिए जा रहे हैं -
- नया बस अड्डा (New ISBT)
- जीरा माइल (Zero Mile)
- भूतनाथ रोड (Bhootnath Road)
- खेमनिचक (Khemnichak)
- मलाही पकड़ी (Malahi Pakdi)
पटना मेट्रो का उद्घाटन कब होगा?
माना जा रहा है कि पटना मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई 2025 में शुरू हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त में इसे आम जनता के लिए खोला जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार पटना मेट्रो के उद्घाटन के लिए 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक का समय दिया गया है। पटना मेट्रो के पहले चरण में 6.63 किमी लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिस पर पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनके बारे में हमने ऊपर बताया है। इस प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पटना मेट्रो की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे रखी जाएगी। हालांकि, शुरुआत में इसकी रफ्तार कम रखी जा सकती है।
पटना मेट्रो डिपो
संपतचक, बैरिया चक में 76 कड़ की जमी पर पटना मेट्रो का डिपो बनाया जा रहा है, जिसका काम जारी है। यह मेट्रो डिपो, इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए काफी अहम है। डिपो में दो वर्कशॉप बे होंगी और तीन इंस्पेक्श बे बनाई जा रही हैं। डिपो में 8 स्टैबलिंग बे और एक ऑटो-कोच वॉशिंग प्लांट भी होगा।
ये भी पढ़ें - फरीदाबाद के सबसे सस्ते इलाके, किराए पर रहने के लिए बेस्ट
डिपो में एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, ऑपरेशन कंट्रोल रूम और ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा डिपो की बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2500 KVA का ऑक्जिलरी सब स्टेशन भी बनाया जा रहा है।
