पटना

बिहार को करोड़ों की योजनाओं की सौगात; पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के साथ नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन और पहली वाणिज्यिक उड़ान भी शुरू होगी, जिससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Image

पीएम मोदी प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन (फोटो: ANI)

Photo : ANI

PM Modi Bihar Visit 2025: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, राज्य के विकास के लिए बड़ी आर्थिक योजनाओं या करोड़ों रुपये के पैकेज लेकर आते हैं। इस बार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में कदम रखेंगे।

इसी अवसर पर पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी होगी, जिससे सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में बिहार को 1.65 लाख करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था और वे अब तक इस राज्य की 50 से अधिक यात्राएं कर चुके हैं। इसके अलावा, भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आई एंड डी का उद्घाटन, पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र, और अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन भी इसी मौके पर किया जाएगा।

नया टर्मिनल हवाई कनेक्टिविटी को करेगा मजबूत

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। यह राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सीमांचल के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से लैस सीमेन सुविधा का बड़ा लाभ देंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है, जो राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

एसटीपी कार्य की आधारशिला

इसके अलावा, सुपौल और कटिहार जिलों में एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। बिहार में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। इसके साथ ही, बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

नई रेल सेवाओं की सौगात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को पीएम गृह प्रवेश कराएंगे। बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सीमांचल और आसपास के जिलों को नई रेल सेवाओं की सौगात भी देंगे। वे अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'