पटना

Patna To Delhi Flight Cancelled: 26 जनवरी तक पटना से दिल्ली की फ्लाइट रद्द, यह होगा विकल्प

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 02:58 PM IST

Patna to Delhi Flight Update: पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। पटना एयरपोर्ट से अगले छह दिनों तक फ्लाइट रद्द रहेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर खास कार्यक्रम होने की वजह से फ्लाइट रद्द की गई है। पटना से दो एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट रद्द की गई है। ऐसे में ट्रेन से भी सफर कर सकते हैं।

Image

पटना एयरपोर्ट, जहां से दिल्ली के लिए नहीं उड़ान भरेगी फ्लाइट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर वायु सेना के शो की वजह से फ्लाइट की गई रद्द
  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नहीं उतरेंगी फ्लाइट
  • पटना से स्पाइसजेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट की गई रद्द

Patna News: पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द रहेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर उक्त दिन तक वायु सेना का शो होने वाला है। इस वजह से वहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं करेगी। इस कारण पटना से सुबह में दिल्ली को जाने वाली स्पाइसजेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द की गई है। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबहद 9.20 बजे उड़ान भरती थी। विस्तारा की फ्लाइट सुबह 10.25 बजे उड़ान भरती थी।

पटना से दिल्ली के लिए 26 जनवरी तक पहली फ्लाइट इंडिगो की उड़ान भरगी। यह सुबह 10.55 बजे टेकऑफ करेगी। फ्लाइट तय समय पर दिल्ली में लैंड करेगी। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी साझा की है। इधर, गुरुवार को विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भरी। इसके अतिरिक्त स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट एसजी 8729 और पुणे की फ्लाइट एसजी 756 रद्द रही।

शुक्रवार से दो शहरों एवं दुबई के लिए फ्लाइट शुरू

पटना से शुक्रवार से दो शहरों एवं दुबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट से जयपुर, अमृतसर और दुबई के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भर रही है। पटना से अमृतसर के लिए यह सीधी फ्लाइट होगी। वहीं, जयपुर के लिए अमृतसर से यही फ्लाइट रवाना होगी। पटना से अमृतसर की फ्लाइट शाम 4.10 बजे उड़ान भरेगी। यह अमृतसर में शाम 6.50 बजे लैंड करेगी। वहां से जयपुर के लिए उड़ेगी और रात 8.35 बजे लैंड करेगी।

पटना से पुणे, फिर दुबई के लिए फ्लाइट

यात्रियों को दुबई जाने के लिए पहले पटना से पुणे जाना होगा। फिर वहां से दुबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी होगी। पटना पुणे की फ्लाइट 2.50 बजे रवाना होगी। वहां से दुबई के लिए फ्लाइट लेनी होगी। यह फ्लाइट दुबई में रात 10.45 बजे लैंड करनी है। यह फ्लाइट शनिवार को उड़ान नहीं भरेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 26 जनवरी के बाद नई दिल्ली होकर और वहां वन स्टॉप के बाद जैसलमेर, शिर्डी, श्रीनगर, खजुराहो, गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की जानी है।

दिल्ली के लिए ट्रेन का ले सकते हैं सहारा

पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट रद्द की स्थिति में बेहद जरूरी काम होने पर ट्रेन का सहारा ले सकते हैं। शाम को पटना जंक्शन से राजधानी एक्सप्रेस या संपूर्ण क्रांति से सफर कर अगली सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंच सकते हैं। दोनों ही ट्रेनें समय पर परिचालित होती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article