पटना

गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान, पटना-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी सम्पूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेन

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना चाहते हैं तो अब आपको भीड़ में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपके सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे पटना से आनंद बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। आइए जानते हैं ट्रेन की रूट और टाइमिंग-

Image

पटना से आनंद बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

Patna to Anand Vihar Special Trains: गर्मी की छुट्टियों के दैरान यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए स्पेशनल ट्रेन चलाई जाएंगी। भीड़ को ध्यान मं रखकर पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना और गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। जिससे ट्रेनों में भीड़ के कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा 1 जुलाई तक दी जाएगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पटना और गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का चलाई जाएंगी। यात्रियों को ये सुविधा 1 जुलाईे तक मिलेगी। यह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का क्लोन ट्रेन होगी। गया से महाबोधि एक्स्प्रेस की क्लोन चलेगी।

ये होगी ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन नंबर 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्स्प्रेस स्पेशल 15 से 20 अप्रैल तक और 27 अप्रैल से 30 जून तक रोजाना पटना से शाम 4 बजे खुलेगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02352 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 21 अप्रैल तक और 28 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रतिदिन आनंद बिहार से सुबह 8 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 9:55 बजे पटना पहुंचेगी।

जानें ट्रेन की डिटेल्स

पटना यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर 11 से 19 अप्रैल के बीच सात स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिसमें 09040 जयनगर-नंदूरबार स्पेशल 11 अप्रैल, 09037 उधना-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल 13 और 16 अप्रैल, 09038 भागलपुर-नंदूरबार स्पेशल 14 और 17 अप्रैल, 09039 उधना-जयनगर स्पेशल 14 अप्रैल, 09040 जयनगर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल 16 अप्रैल, 03007 हावड़ा-हिसार आरक्षित स्पेशल 15 अप्रैल, 03008 हिसार-हावड़ा आरक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को चलेगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article