पटना

Patna Murder: पुनपुन में BJP नेता सुरेंद्र केवट की हत्या, अपराधियों ने खेत में मारी गोली

पटना के पुनपुन में भाजपा नेता सुरेंद्र केवट की हत्या कर दी गई। खेत में पटवन के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Image

पुनपुन में भाजपा नेता की हत्या

Patna BJP Leader Murder: पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। पटना के पुनपुन में अपराधियों ने भाजपा नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार पिपरा गांव में सुरेंद्र केवट खेत में पटवन कर रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में पटना AIIMS ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के बयान पर FIR दर्ज

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा "और अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या! क्या कहे किससे कहे? NDA सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? CM के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन BJP के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे है? भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का कोई बयान नहीं?"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article