पटना

Patna Crime News: पटना में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, पांच गिरफ्तार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 12:02 PM IST

Patna Crime News: पूर्व मुखिया के पति जय कुमार निराला और रामानंद चौधरी के बीच विवाद हुआ था। सूचना के आलोक में गश्ती दल के प्रभारी एसआई (दारोगा) रंजीत कुमार पहुंचे। निराला एवं उसके समर्थकों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया।

Image

पटना समाचार। (सांकेतिक फोटो)

Patna Crime News: बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला किया गया है, जिसमें दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पटना के मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर में मंगलवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से 40 से 50 लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मनेर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

ऐसा रहा घटनाक्रम

पुलिस अभी मामला सुलझाने को लेकर बात ही कर रही थी कि लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया के पति जय कुमार निराला और रामानंद चौधरी के बीच विवाद हुआ था। सूचना के आलोक में गश्ती दल के प्रभारी एसआई (दारोगा) रंजीत कुमार पहुंचे। निराला एवं उसके समर्थकों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। हमले में रंजीत कुमार एवं दो गृहरक्षक जख्मी हुए हैं। पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। दानापुर के एसडीपीओ अभिनव धीमान ने बताया कि इस मामले में निराला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हाल ही में दारोगा की हत्‍या

पिछले दिनों बिहार के बेगूसराय में दारोगा की हत्‍या का मामला भी सामने आया था। दरअसल, बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करों का खुलेआम आतंक जारी है। जहां पिछले मंगलवार की रात बेगूसराय में शराब तस्करों ने कार से कुचलकर बेगूसराय में एक दारोगा को मौत के घाट उतार दिया था। बताया गया था कि, दारोगा खमास चौधरी नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल पर शराब की खेप पकड़ने गए थे। जिनके साथ सिपाही होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव था, जो कि इस घटना में घायल हो गया था। सूचना पर जब दारोगा खमास चौधरी पुल के नजदीक खड़े थे तो उन्‍होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तभी कार चालक ने स्‍पीड बढ़ा दी। खमास चौधरी के कार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!