पटना

पटना के बीएन कॉलेज में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना के बीएन कॉलेज के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पटना एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक छात्र का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका है कि यह हत्या उसी मामले को लेकर की गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

पटना के बीएन कॉलेज में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीएन कॉलेज के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले का रहने वाला है। कुछ दिन पहले डांडिया नाइट में उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।

पुलिस को शक है कि यह हत्या डांडिया नाइट में हुए विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशद का माहौल है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पटना एसपी (ईस्ट) भरत सोनी ने बताया कि सूचना मिली कि बीएन कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र हर्ष राज परीक्षा देने के लिए सुल्तानपुर लॉ कॉलेज गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें बताया कि नकाब पहने 10-15 लड़के वहां आए और उन्हें और उनके समूह को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में पीड़ित की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हॉस्टल कैंपस में हुई घटना

पटना एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक छात्र का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका है कि यह हत्या उसी मामले को लेकर की गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से लाठी डांटे से हर्ष की पिटाई हो रही है। घटना के बाद पीड़ित छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article