पटना

Ayushman Card: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, एक महीने में एक करोड़ लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

बिहार सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ा फैसला किया है। बिहार में एक महीने में एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Ayushman Card: बिहार सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत एक महीने में एक करोड़ नए आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने का फैसला किया। इस योजना से अब तक करोड़ों लोग लाभांवित हो चुके हैं।

क्या है पीएम जेएवाई?

एबीपीएम-जेएवाई केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसका उद्देश्य देश में कम आय वालों को हर साल मुफ्त पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र व राज्य दोनों सरकारें वित्तपोषित करती हैं।

बैठक में लगी मुहर

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (एसएचएसबी) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में पात्र लाभार्थियों को एक महीने में एक करोड़ नए आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।

अब तक कितने लोग हुए हैं लाभांवित?

बिहार में वर्तमान में लगभग 2.92 करोड़ लोग एबी पीएम-जेएवाई की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। एबी पीएम-जेएवाई के आंकडों मुताबिक राज्य में एक महीने भीतर पात्र लाभार्थियों को 3,45,785 कार्ड जारी किए गए।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article