पटना

बिहार सरकार की बड़ी पहल, किसानों का साथी बना 'बिहार कृषि' ऐप, हर परेशानी का डिजिटल समाधान

बिहार सरकार ने किसानों की सहायता के लिए और उनके विकास को ध्यान में रखते हुए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम 'बिहार कृषि' है। इस एक प्लेटफॉर्म पर किसानों को सभी सरकारी योजना को जानकारी के साथ आधुनिक कृषि के तरीकों की भी जानकारी मिलेगी।

Image

किसानों के लिए बिहार सरकार ने लॉन्च की कृषि ऐप (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने चौथे कृषि रोडमैप के तहत किसानों को सशक्त बनाने के लिए "बिहार कृषि" मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से किसान सभी सरकारी योजनाओं, फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य, और तकनीकी सलाह जैसी सभी आवश्यक सेवाएं से इस एक प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़ पाएंगे। इस एप पर उनकी आवश्यकता के लिए आवश्यक सारी योजनाएं उपलब्ध होंगी। बता दें कि इस ऐप का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर चुके हैं।

एक ऐप पर मिलेगी सभी सरकारी योजना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल ऐप किसानों के लिए एकीकृत योजना पोर्टल के तौर पर काम करेगी, जहां किसान ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आसानी से आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की रियल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप में किसानों के लिए डिजिटल किसान पासबुक की सुविधा दी गई है, जिसमें बैंक पासबुक की तरह ही किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं मिलेगी। इसका इस्तेमाल करने वाले किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिले अनुदान और लाभों को देख सकेंगे, साथ ही वे इस जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सहेज सकते हैं।

डिजिटल तरीकों से होगा किसानों का विकास

बिहार कृषि ऐप डिजिटल तरीके से किसानों की सहायता कर उन्हें समृद्ध बना रहा है। इस ऐप से किसानों की पहुंच विभिन्न सरकारी योजनाओं तक और भी आसान होगी। किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी भी आसानी से मिलेगी। इस एप को गूगल प्ले से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आधुनिक खेती की मिल रही जानकारी

ऐप पर मिलेगी ये आवश्यक जानकारी

ऐप में प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, तिलहन) और बागवानी उत्पादों (आम, केला) से संबंधित कीटनाशक प्रबंधन, रोग नियंत्रण और आधुनिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। बिहार कृषि मोबाइल ऐप से किसान अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मौसम पूर्वानुमान (तापमान, वर्षा) के आधार पर खेती की योजना बना सकते हैं। इसके जरिये उन्हें समय-समय पर मौसम का अपडेट मिलता रहेगा। इस ऐप पर फसलों के वर्तमान और पिछले बाजार भाव, मंडियों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि विज्ञान केंद्रों की लोकेशन जैसी उपयोगी जानकारियां उपलब्ध हैं। किसान कृषि संबंधित समस्याओं को ऐप पर दर्ज कर सकते हैं और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी AI चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article