पटना

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब पटना से दिल्ली पहुंचने में नहीं लगेगी देरी; मिली वंदे भारत की सौगात

Patna-Delhi Vande Bharat Express : बिहार के यात्रियों के लिए अब दिल्ली का सफर और भी आसान होने वाला है। जी, हां पटना से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसके चलने से राष्ट्रीय राजधानी और बिहार की राजधानी के बीच यात्रा का समय महज 9 घंटे रह जाएगा।

Image

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna-Delhi Vande Bharat Express : बिहार के यात्रियों को लगातार बेहतर यात्रा की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रहा है। इस कड़ी में राज्य की राजधानी पटना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने की खबर है। फिलहाल, जो गाड़ियां दिल्ली से पटना के बीच चल रही हैं, वो इतनी दूरी 13 घंटे में कवर करती हैं। लेकिन, दोनों शहरों के बीच चलने जा रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस (मेड इन इंडिया) महज 9 घंटे में सफर तय करेगी। इसकी सौगात जल्द बिहारवासियों को मिलने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस हाईस्पीट ट्रेन के संचालन का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के लिए बताते चलें कि फिलहाल राज्य के लिए विभिन्न रूटों पर 4 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। इसमें पटना से लखनऊ (गोमतीनगर), हावड़ा, रांची और न्य जलपाईगुड़ी के बाद दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ये नई वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से पटना से दिल्ली के बीच 9 घंटे का समय लेगी। दावा है कि आम एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन 4 घंटे समय की बचत करेगी। यह ट्रेन पटना से खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसमें एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी के 1 कोच और एसी चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और एसी चेयरकार में 478 सीटें उपलब्ध होंगी। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के परिचालन के एक सप्ताह पहले रेलवे समय सारणी जारी करेगा।

वंदे भारत

वंदे भारत

बिहार में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की सूची (Bihar Vande Bharat List)

  • पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेस ( Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat Express )
  • पटना-लखनऊ वंदे भारत ( Patna-Lucknow Vande Bharat Express )
  • रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express )
  • पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna Ranchi Vande Bharat)
  • जयनगर-मुजफ्फरपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ( Upcoming Jaynagar-Muzaffarpur Vande Bharat Express Train)
  • पटना-मालदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Upcoming Patna Malda Vande Bharat Express)

बिहार में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का विवरण

ट्रेन संख्याट्रेन का नामआरंभ स्टेशनआखिरी स्टेशनप्रस्थान समयआगमन समयकिराया
22233पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेसन्यू जलपाईगुड़ीपटनासुबह 5:15 बजेदोपहर 12:10 मिनटन्यूनतम 1550
22345पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेसपटनालखनऊसुबह 6:05 बजेदोपहर 2:30 बजेन्यनतम 1400
20887रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेसरांचीवाया बिहार वाराणसीसुबह 5:10 बजेदोपहर 1 बजेन्यूनतम 1550
22349/50पटना-रांची (फर्स्ट वंदे भारत एक्सप्रेस)पटनारांचीसुबह 7 बजेदोपहर 1 बजेन्यूनतम 1050

बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस (Danapur-Bengaluru Amrit Bharat Express)

रेलवे सिर्फ पटना से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चला रहा है, बल्कि, दानापुर से बेंगलुरु के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरुआत करने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिहार के लोगों के लिए ये दो बड़ी सौगातें मिल जाएंगी। फिलहाल, दानापुर से बेंगलुरु के बीच सामान्य ट्रेनों से 40-43 घंटे का समय खर्च होता है, लेकिन अमृत भारत के संचालन से यही दूरी 20 घंटे में कवर की जा सकेगी। इस ट्रेन की भी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें