पटना

बिहार के इस जिले में बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, इस बीमारी से निपटने का है प्लान

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 16 सितंबर को पूरे राज्य में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाना है।

Image

platform desk

नवादा : राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 16 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाना है। इसके लिए एक मॉप-अप राउंड 19 सितम्बर को निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाना सुनिश्चित करें

उन्होंने स्वास्थ्य, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया कि वे अपने विद्यालयों में नामांकित सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी बात कही गई।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार ने सभी प्रखंड स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों से समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षण आयोजित करने का आग्रह किया। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा, लक्ष्य और रिपोर्टिंग व्यवस्था पर विस्तार से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों से बचाना और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article