पटना

Bihar News: 15 साल की नाबालिग ने मर्जी से की शादी, कुछ दिन में छोड़कर भागा पति, पुलिस में शिकायत दर्ज

बिहार जहानाबाद में 15 वर्षीय नाबालिग ने 20 साल के युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी की। शादी के बाद ससुराल गई नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक फरार हो गया। ससुराल द्वारा प्रताड़ित करने पर मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

शादी के कुछ दिन बाद ही फरार हुए युवक (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Photo : Times Now Digital

बिहार के जहानाबाद में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी इच्छा से 20 वर्षीय युवक से शादी की। शादी के बाद लड़की विदा होकर ससुराल गई और उसके कुछ दिन बाद ही युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ससुराल के लोगों ने उसके बाद लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू किया, जिसकी जानकारी मिलते ही लड़की की मां ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया।

15 साल की नाबालिग ने की अपनी मर्जी से शादी

मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल की नाबालिग लड़की ने 20 वर्षीय निकेत कुमार नामक युवक से शादी की थी। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद युवक उसे ससुराल ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक कुछ ही दिनों में फरार हो गया। युवक के फरार होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू किया।

नाबालिग की मां रेशमी देवी ने युवक की बहन, जीजा और चाची पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी को खाना-पानी नहीं देते है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर युवक और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस युवक की तलाश भी कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article