पटना

East Champaran News: शख्स ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से काटकर की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 03:00 PM IST

पूर्वी चंपारण में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Image

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या।

Photo : BCCL

East Champaran News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। वह मौके से फरार है।

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या

पुलिस के मुताबिक, बावरिया गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक घर से एक महिला और तीन बच्चियों का शव बरामद किया गया। सभी की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

मौके से पति फरार

पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के बाद मृतक महिला का पति घर से फरार है। मृतक बच्चियों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले की छानबीन शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में घटना का कारण पारिवारिक विवाद लग रहा है। इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की कोशिश कर चुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

End of Article