Bihar News: बिहार के बिहारशरीफ में एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव कहीं दूर नहीं ब्लकि अपने घर के पीछे दफना दिया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब महिला के परजिनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। लापता की तलाश कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या का पूरा मामला सामने आया।
किस वजह से किया प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला दो बच्चों की मां है और चार दिन से लापता थी। परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान जिशान के रूप में की है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों एक ही मकान में रहते थे और पिछले एक साल से दोनों के बीच संबंध थे। आरोपी जिशान ने पुलिस को आगे बताया कि दोनों के बीच में विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने उससे पैसे मांगे।
पैसों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और महिला ने जिशान को डंडे से मारा। इस बात पर गुस्साए जिशान ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने घर के पीछे गड्ढा खोदा और उसमें महिला को दफना दिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधियक कार्रवाई की जा रही है।
