पटना

'लालू की सबसे प्यारी बेटी हैं रोहिणी...', जदयू प्रवक्ता संजय झा बोले- जनता ने 'विनाश' को नकारा

Bihar Chunav Results: जदयू ने रविवार को महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं ने 'विनाश' को नकार दिया। जदयू प्रवक्ता संजय झा ने कहा कि रोहिणी लालू यादव की सबसे प्यारी बेटी हैं... जिस बेटी ने अपने पिता को किडनी दी, वह कह रही है कि उस परिवार में 'महाभारत' चल रही है।

Sanjay Jha

जदयू प्रवक्ता संजय झा (फोटो साभार: @SanjayJhaBihar)

Bihar Chunav Results: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है, जबकि महागठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसको लेकर जदयू ने रविवार को महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं ने 'विनाश' को नकार दिया, जिसकी पेशकश विपक्ष कर रहा था। जदयू प्रवक्ता संजय झा ने महागठबंधन की खिंचाई तो की ही। साथ ही लालू परिवार में मचे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर 'महाभारत' चल रही है।

संजय झा ने क्या कुछ कहा?

जदयू प्रवक्ता ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा था कि विपक्ष को उसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जो उसने 2010 में किया था... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इतिहास रच दिया है... एक तरफ विनाश था और दूसरी तरफ विकास... यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन है...।"

इसके अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर "महाभारत" चल रही है।

यह भी पढ़ें: 'घर से निकाला, बदनाम किया, चप्पल से मारा...', लालू की बेटी रोहिणी का दावा- मेरा कोई परिवार नहीं; संजय-रमीज से पूछिए

सरकार का कब होगा गठन?

संजय झा ने कहा कि रोहिणी लालू यादव की सबसे प्यारी बेटी हैं... जिस बेटी ने अपने पिता को किडनी दी, वह कह रही है कि उस परिवार में 'महाभारत' चल रही है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और एलजेपी(आरवी) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में 22 नवंबर से पहले सरकार बन जाएगी, क्योंकि गठबंधन दलों के बीच इस पर चर्चा चल रही है।

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "यह जल्द ही हो जाएगा। चर्चा चल रही है। सरकार की रूपरेखा पर स्पष्टता आएगी। मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक रूपरेखा तैयार हो जाएगी। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। यह हो जाएगा।"

सनद रहे कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त होने वाला है। बता दें कि सत्तारूढ़ एनडीए को 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें मिली हैं, जो तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में एनडीए ने 206 सीटें हासिल की थीं।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article