Bihar Namo Bharat Train: जयनगर पटना रूट पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल को हरी झंडी मिलने के बाद दौड़ने लगी है। 6 डब्बों वाली इस लग्जरी ट्रेन में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस दौरान ट्रेन में फुल एसी ट्रेन सफर कर रहे यात्रियों ने खुशी जताई और नमो भारत रैपिड रेल की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ भी की। इस ट्रेन के चलने से रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों से लोगों का सफर काफी सुगम होगा। खास बात यह है कि लोकल ट्रेन की स्पीड अधिक होने के कारण लोग कम समय में अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे। इससे उनका काफी समय बचेगा।
इस ट्रेन की खासियत है कि इसमें आने वाले समय में 12 से 16 कोच हैं और 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वहीं, 2000 से अधिक यात्री खड़े होकर भी इस ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे। बता दें कि अभी पटना से जयनगर के बीच की दूरी 6 से 7 घंटे में तय होती है, लेकिन वंदे मेट्रो ट्रेन के चलने से यह साढ़े चार से पांच घंटे में तय हो जाएगी. जानकारी यह भी मिली है कि इस ट्रेन का किराया भी आम ट्रेनों की तुलना में बेहद ही किफायती होगा. ऐसे में वंदे मेट्रो ट्रेन से यात्रियों को समय और धन दोनों की बचत होगी।
