क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम के कप्तान बनाए गए लक्ष्य रायचंदानी, बोले- परिवार के लिए स्पेशल मोमेंट

India U19 Captain Lakshya Raichandani: ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने को लेकर लक्ष्य काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया अंडर-19 की जर्सी पहनना हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम को जिताना उनका पहला लक्ष्य होगा।

Image

लक्ष्य रायचंदानी (फोटो साभार- PTI)

India U19 Captain Lakshya Raichandani: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। कप्तान बनाए जाने के बाद 19 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक स्पेशल मोमेंट बताया है। लक्ष्य इन दिनों देहरादून टी20 लीग में मसूरी थंडर की ओर से खेल रहे हैं और इसी लीग को वह अपनी तैयारी का अहम हिस्सा मान रहे हैं।

कप्तानी मिलने के बाद घर में सब खुश

कप्तानी की खबर मिलने के बाद लक्ष्य ने कहा कि घर में सभी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "जब मुझे बीसीसीआई से कप्तानी को लेकर कॉल आया तो घर पर सभी बहुत खुश थे। मेरे माता-पिता और पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही स्पेशल मोमेंट था। मैं इस जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सिर्फ कप्तानी नहीं, बल्कि खुद को साबित करने और एक लीडर के तौर पर सीखने का बड़ा मौका है।"

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने को लेकर लक्ष्य काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया अंडर-19 की जर्सी पहनना हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम को जिताना उनका पहला लक्ष्य होगा। लक्ष्य ने कहा, "मैं इस अवसर के लिए बीसीसीआई का आभारी हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हम तैयार हैं। मैं चाहता हूं कि व्हाइट-बॉल सीरीज में बल्ले और कप्तानी दोनों से टीम के लिए योगदान दूं।"

कोई दबाव नहीं ले रहे लक्ष्य

अपनी तैयारी को लेकर लक्ष्य ने बताया कि वह कोई एक्स्ट्रा दबाव नहीं ले रहे हैं। वह अपने रूटीन पर ही फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं कुछ अलग नहीं कर रहा हूं। नॉर्मल प्रोसेस फॉलो कर रहा हूं, नेट्स में अपने गेम पर काम कर रहा हूं। कोशिश यही है कि सीरीज से पहले खुद को मेंटली और फिजिकली पूरी तरह तैयार रखूं।"

लक्ष्य ने देहरादून टी20 लीग की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह लीग उत्तराखंड के लोकल खिलाड़ियों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा, "यहां लोकल लड़कों को बड़े मंच पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है। मेरे लिए भी यह अच्छी मैच प्रैक्टिस है। इस तरह की लीग से खिलाड़ियों को यूपीएल और फिर आगे के बड़े टूर्नामेंटों के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। यह उत्तराखंड क्रिकेट के विकास के लिए बहुत जरूरी है।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article