पटना

पटना में चार दिन से लापता दरोगा के बेटे का मिला शव, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

पटना में चार दिन पहले दरोगा का पु्त्र लापता हुआ था। अब उसका शव मिला है। शव का खुलासा तब हुआ, जब एक मकान से दुर्गंध आना शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में चार दिन पहले लापता हुए दरोगा के बेटे का शव मिला है। लापता दरोगा के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ये मामला पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत महारानी कॉलोनी इलाके का बताया जा रहा है। शव का पता उस वक्त चला, जब एक नवनिर्मित मकान से दुर्गंध आना शुरू हुआ।

कोचिंग के लिए निकला था दरोगा का पुत्र

जानकारी के अनुसार, दरोगा के बेटे अनुभव कुमार घर से कोचिंग के लिए निकला था। उसके बाद घर से लापता हो गया। खोजबीन के बाद बाईपास थाना में लिखित आवेदन दिया गया। हैरानी की बात ये है कि लापता दरोगा के बेटे का शव चार दिनों के बाद उन्हीं के नवनिर्मित मकान के छत से मिला है। दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता विजय कुमार शाही दरोगा हैं, जो बिहार के अररिया जिले में तैनात है। वहीं, नवनिर्मित मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि मृतक अनुभव कुमार अकेले ही मकान के अंदर जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article