पटना

निर्दलीय पवन सिंह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, साथ ही स्थानीय नेताओं के बारे में कह दी ये बात

रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नेताओं के बारे में भी बात की।

Image

निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह (फोटो साभार- PTI)

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के रोहतास में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नेताओं को लेकर कहा कि जिन लोगों को स्थानीय स्तर पर विकास करना चाहिए, वो करते नहीं है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह रोहतास में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने सोमवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही।

विकास को लेकर क्या बोले पवन सिंह

काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने कहा कि हमारा देश विकास कर रहा है। पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे गांवों का विकास कैसे हो। हमें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर देश का विकास करना हम सब की जिम्मेदारी है, सभी के प्रयासों से ही देश का विकास होगा। इसलिए सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आरा के निवासी हैं। उन्हें बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह आसनसोल से नहीं, बल्कि आरा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। इस कारण उन्होंने भाजपा को टिकट वापस कर दिया। जिसके बाद उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़के का फैसला किया। इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, यहां से निदर्लीय उम्मीदवार पवन सिंह के अलावा एनडीए से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से राजाराम सिंह उम्मीदवार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article