पटना

आसमानी आंख से रखी जाएगी नजर, बिहार में बनेगी ऐसी हाईटेक जेल

बिहार में देश का पहला हाईटेक जेल बनाया जाएगा। ये फैसला कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद अपराधियों की संलिप्तता पाए जाने के बाद लिया गया है। बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने ये जानकारी मीडिया को दी। ये जेल किसी सुनसान जगह पर बनाई जाएगी और उस इलाके में गाड़ियों के आने-जाने की सुविधा भी नहीं होगी।

Image

बिहार में बनेगी हाईटेक जेल

पिछले दिनों बिहार में हुई कई आपराधिक घटनाओं की नींव जेल के भीतर से पड़ी। प्रशासन जेल के भीतर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में असफल रहा है। ऐसे में अब सरकार ने ये फैसला लिया है कि एक हाई सेक्योरिटी वाली हाईटेक जेल बनाई जाए।

कुख्यात अपराधियों के लिए बनेगी जेल

इस जेल में अपराधियों को हर तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। वो चाहें जेल से हथियारों या मोबाइल फोन की बरामदगी हो, या जेल में बैठे-बैठे ही किसी अपराध की प्लानिंग करने की हो। बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए राज्य में हाई-सिक्योरिटी जेल की जरूरत को अहमियत बताई। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों, नक्सलियों और कट्टरपंथियों को सुरक्षित और अलग-थलग रखने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र को दो लोकेशन प्रस्तावित की हैं, जहां ये खास जेल बनाई जा सके।

यह जेल सुनसान इलाके में बनाई जाएगी ताकि संगठित अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सके।

क्या होगी इस हाईटेक जेल की खासियत

इस जेल में बंद अपराधी से जो भी मिलने आएगा, उसका पूरा रिकार्ड रखा जाएगा, जिससे बाद में उसकी पहचान की जा सके। इसके अलावा मुलाकात के समय वीडियो रिकार्डिंग भी होगी। जिसकी फुटेज पुलिस के पास रहेगी। अपराधियों पर नजर रखने के लिए जेल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।

ADG के अनुसार जेल को ऐसी जगह बनाया जाएगा है, जहां पर मोबाइल का सिग्नल ना पहुंचे और गाड़ियों के आने-जाने के लिए कोई खास रास्ता न हो।

आपराधिक घटनाओं को रोकने की कवायद

पिछले दिनों प्रदेश में ऐसी कई आपराधिक घटनाएं हुईं जिनकी प्लानिंग जेल के भीतर से हुई। ये कोई नई बात नहीं है, अपराधी जैसे तैसे अपने गिरोह से संपर्क साध लेते हैं और फिर किसी और अपराध को अंजाम देते हैं। ADG ने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल बिहार तक सीमित नहीं हैं, पिछले दिनों तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई से जुड़े हुए ऐसे कुछ मामले सामने आए थे। ऐसे में बिहार पुलिस और राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बिहार सरकार ने केंद्र को ये जेल बनाने के लिए दो जगहों का प्रस्ताव भेजा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article